IND vs NZ Final 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 8 मार्च को I भारत की नेशनल क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड की नेशनल क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार इस मैच का टॉस शाम 6:30 बजे होगा, जबकि मुकाबला शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। Narendra Modi Stadium, Ahmedabad इस हाई-वोल्टेज मुकाबले की मेजबानी करेगा, जहां हजारों फैंस अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचेंगे।
दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और अब ट्रॉफी से सिर्फ एक कदम दूर हैं। ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। हालांकि फाइनल से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, खासकर अभिषेक शर्मा की फॉर्म को लेकर।
भारत बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड
अगर ICC Men’s T20 World Cup इतिहास में भारत और न्यूजीलैंड के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो यहां न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप में अब तक तीन मुकाबले खेले गए हैं और तीनों ही मैचों में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की है।
ऐसे में भारत के पास इस फाइनल में इतिहास बदलने का शानदार मौका होगा। टीम इंडिया चाहेगी कि इस बार न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम करे।
अहमदाबाद पिच रिपोर्ट
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को लेकर जानकारी सामने आई है कि फाइनल मुकाबले के लिए रेड और ब्लैक सोइल यानी मिक्स मिट्टी वाली पिच तैयार की गई है। लाल मिट्टी के कारण पिच पर अच्छा बाउंस और गति मिल सकती है, जिससे तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिलने की उम्मीद है।
वहीं काली मिट्टी का थोड़ा हिस्सा होने की वजह से स्पिन गेंदबाजों को भी हल्की मदद मिल सकती है। कुल मिलाकर यह पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जा रही है और यहां बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि इस मैच में 180 या उससे ज्यादा रन बन सकते हैं।
मौसम का हाल
अहमदाबाद में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है। बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं बताई जा रही है, जिससे फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है। शाम के समय हल्की ठंडक रह सकती है, जो खिलाड़ियों के लिए भी अनुकूल माहौल बना सकती है।
अभिषेक शर्मा की फॉर्म ने बढ़ाई चिंता
टीम इंडिया के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा इस समय खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वह सिर्फ 10 रन बना सके, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी मात्र 9 रन बनाकर आउट हो गए।
ऐसे में सोशल मीडिया पर यह सवाल लगातार उठ रहा है कि क्या फाइनल मुकाबले में उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है।
कुलदीप यादव को मिल सकता है मौका
स्पिन विभाग में भी बदलाव की चर्चा हो रही है। Varun Chakaravarthy इस पूरे टूर्नामेंट में काफी महंगे साबित हुए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने चार ओवर में 64 रन दे दिए।
ऐसे में संभावना है कि फाइनल मुकाबले में Kuldeep Yadav को मौका दिया जा सकता है। उनकी चाइनामैन गेंदबाजी न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव करने के मूड में नहीं दिख रही है। टीम मैनेजमेंट उसी संयोजन के साथ मैदान में उतर सकती है जिसने टीम को फाइनल तक पहुंचाया है।
ओपनिंग में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन नजर आ सकते हैं। इसके बाद मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा टीम को बढ़ाएंगे। हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं, जबकि अक्षर पटेल ऑलराउंडर के तौर पर टीम को संतुलन देंगे।
गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अहम भूमिका निभाएंगे।
India Probable XI:
Suryakumar Yadav (c), Abhishek Sharma, Sanju Samson, Ishan Kishan, Tilak Varma, Shivam Dube, Hardik Pandya, Axar Patel, Arshdeep Singh, Jasprit Bumrah, Varun Chakaravarthy.