IND vs NZ Final 2026: भारत का फाइनल मैच कब है? भारत-न्यूजीलैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग 11, पिच और मौसम रिपोर्ट

IND vs NZ Final 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार इस मैच का टॉस शाम 6:30 बजे होगा, जबकि मुकाबला शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम इस हाई-वोल्टेज मुकाबले की मेजबानी करेगा, जहां हजारों फैंस अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचेंगे।

दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और अब ट्रॉफी से सिर्फ एक कदम दूर हैं। ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड

अगर टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत और न्यूजीलैंड के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो यहां न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप में अब तक तीन मुकाबले खेले गए हैं और तीनों ही मैचों में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की है।

ऐसे में भारत के पास इस फाइनल में इतिहास बदलने का शानदार मौका होगा। टीम इंडिया चाहेगी कि इस बार न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम करे।

अहमदाबाद पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को लेकर जानकारी सामने आई है कि फाइनल मुकाबले के लिए रेड और ब्लैक सोइल यानी मिक्स मिट्टी वाली पिच तैयार की गई है। लाल मिट्टी के कारण पिच पर अच्छा बाउंस और गति मिल सकती है, जिससे तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिलने की उम्मीद है।

वहीं काली मिट्टी का थोड़ा हिस्सा होने की वजह से स्पिन गेंदबाजों को भी हल्की मदद मिल सकती है। कुल मिलाकर यह पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जा रही है और यहां बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि इस मैच में 180 या उससे ज्यादा रन बन सकते हैं।

मौसम का हाल

अहमदाबाद में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है। बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं बताई जा रही है, जिससे फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है। शाम के समय हल्की ठंडक रह सकती है, जो खिलाड़ियों के लिए भी अनुकूल माहौल बना सकती है।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव करने के मूड में नहीं दिख रही है। टीम मैनेजमेंट उसी संयोजन के साथ मैदान में उतर सकती है जिसने टीम को फाइनल तक पहुंचाया है।

ओपनिंग में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन नजर आ सकते हैं। इसके बाद मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा टीम को मजबूती देंगे। हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं, जबकि अक्षर पटेल ऑलराउंडर के तौर पर टीम को संतुलन देंगे।

गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती के साथ भारत के स्टार तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah अहम भूमिका निभाएंगे।

India Probable XI: Suryakumar Yadav (c), Abhishek Sharma, Sanju Samson, Ishan Kishan, Tilak Varma, Shivam Dube, Hardik Pandya, Axar Patel, Arshdeep Singh, Jasprit Bumrah, Varun Chakaravarthy.

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड की टीम भी फाइनल में लगभग उसी संयोजन के साथ उतर सकती है जिसने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

New Zealand Probable XI: Mitchell Santner (c), Tim Seifert, Finn Allen, Rachin Ravindra, Glenn Phillips, Mark Chapman, Daryl Mitchell, James Neesham, Cole McConchie, Matt Henry, Lockie Ferguson.

IND vs NZ Live Match कहां देखें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण मोबाइल और टीवी दोनों पर देखा जा सकता है। मोबाइल पर दर्शक इस मैच को JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। वहीं टीवी पर यह मुकाबला Star Sports नेटवर्क और DD Sports पर देखा जा सकता है।

अब सबकी नजर इस बात पर होगी कि क्या भारत न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जीत पाएगा या फिर कीवी टीम इतिहास दोहराएगी।

Leave a Comment